ranchiexpress.com   Web       
Home » Education Express » 14 August 2010 »

ऑप्शन ही ऑप्शन हैं फैशन इंडस्ट्री में

फैशन डिजाइनिंग को आम तौर पर करियर का एक आप्शन भर माना जाता है। जबकि ऐसा नहीं है, दरअसल यह एक ऐसी कला है जो ड्रेस और एक्सेसरीज की मदद से किसी इंसान की लाइफ स्टाइल को सामने लाती है।
क्या है फैशन डिजाइनिंग?
मॉडर्न फैशन के अंतर्गत दो मूल विभाग हैं। पहला वर्ग है वस्त्रों को डिजाइन करना और दूसरा रेडी-टू-वियर अर्थात तैयार पोशाकें। इन दोनों वर्गों मे फैशन डिजाइनिंग का इस्तेमाल प्रथम वर्ग मे किया जाता है। वर्तमान समय मे फैशन शो इसी के बूते चल रहे हैं। इन शो के जरिए ही फैशन डिजाइनर्स की सृजनात्मकता और रचनात्मकता का पता चलता है।
अहमियत रंग और बनावट की
यदि किसी को टेक्सटाइल, पैटर्न, कलर कोडिंग, टेक्सचर आदि का अच्छा ज्ञान हो तो फैशन डिजाइनिंग को करियर के रूप में अपनाने में उसे बिल्कुल हिचकना नहीं चाहिए। उसकी सफलता को कोई गुंजाइश नहीं रह जाती और उसका नाम फैशन इंडस्ट्री में तहलका मचा सकता है। खासकर भारत जैसे देश में जहां के फैशन में पश्चिमी सभ्यता का भी संगम है, और इसी मिलन ने फैशन इंडस्ट्री को एक नयी दिशा और पहचान दी है। फैशन डिजाइनिंग में रंगों के संयोजन और कपड़े के आधार पर उसकी बुनाई का बड़ा महत्व है। एक तरह से ये ही फैशन डिजाइनिंग का सार है। इन की बिनाह पर ही लुक्स संभव हो सकते हैं। इसके बाद व्यावसायिक कुशलता, कट, डिजाइन, सहायक सामग्री मिलकर ही पोशाक का मूल स्वरूप तय कर सकते हैं।
मौसम के साथ बदलता है मिजाज
यह भी जरूरी है की इसे पूरी विधि के साथ संपूर्ण किया जाए। प्लान तैयार करके, ब्लू प्रिंट्स ड्रॉ करने के बाद ही फाइनल आउटकम प्राप्त होगा। डिजाइन की सफलता स्वाभाविक रूप से उसकी फिनिशिंग फैशन डिजाइनिंग का सबसे महत्वपूर्ण पहलू ये है कि फैशन किसी ना किसी थीम पर निर्भर करता है। जैसे: मौसम, लोगों की पसंद विशेष आदि। अगर आपने गौर किया हो तो फैशन प्रमुखत: मौसम के अनुसार होता है। उदाहरण के लिए सर्दी के मौसम में आपको उसी के अनुरूप रंग और फैब्रिक देखने को मिलेगा। इसके साथ ही ऊनी कपड़े, पोलो नेक, नीले और ब्राउन देखने को मिलेंगे। इसके विपरीत गर्मियों में आपको कैज़ुअल, कॉटन और सफेद रंग मिलेंगे।
चौकन्ना बनिए, क्या है इन और आउट!
फैशन कभी भी स्थाई नही होता है। समय के साथ इसमें परिवर्तन होते रहते हैं। वर्तमान में स्पेगेटी का फैशन गया और हॉल्टर नेक्स चल रहे हैं। स्कर्ट चलन में हैं और पैंटसूट्स का दौर जा चुका है। इसीलिए परिवर्तन की गति को देखते हुए, इस फील्ड मे आने वाले हर इंसान को चौकन्ना रहना होगा। और इस बात के लिए कि क्या पहना जाना चाहिए और क्या नही? फैशन का प्रमुख केंद्र सेलिब्रिटीज, सोशलाइट्स, मॉडल्स आदि रहे हैं।
ग्लैमर है तो चुनौती भी कम नहीं…
कुल मिलकर फैशन डिजाइनिंग बहुत ही चुनौती भरा और ग्लैमर से भरपूर व्यवसाय है, जिसमें राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजन होते हैं। जैसे: आईएमजी फैशन वीक, लक्मे फैशन वीक आदि। बहुत से फैशन डिजाइनिंग इन्स्टिच्यूट जैसे: नेशनल इन्स्टिच्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद, नेशनल इन्स्टिच्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, सोफिया पॉलिटेक्निक आदि।

 

Have your say!

Add your reaction below. Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.

Your comments will be moderated. Please refrain from making any comments which contain hatred / racial / abusive language. We reserve the right to not publish / moderate your comment without specifying any reasons whatsoever. If your reaction is in Hindi and if our editorial team approves your reaction, we might print it under "Letters to Editor" column of Ranchi Express print edition.