त्वचा की देखभाल समस्या नहीं
त्वचा से ही सुंदरता का भी पता चलता है। त्वचा की चमक उम्र से जूझती है। एक उम्र में त्वचा की चमक फीकी होने लगती है। चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं। मस्तक पर, आंखों के नीचे कालापन बढ़ता जाता है। स्थिति ऐसी भी आ जाती है कि इंसान आइने के सामने अपनी ही तस्वीर से डरने लगता है। त्वचा की देखभाल कोई समस्या थोड़े ही है। जरूरी है त्वचा से संबंधित जरूरी जानकारी का ज्ञात होना। हमारे देश में तो प्राचीन काल से ही हल्दी चंदन के उबटन से बॉडी की मसाज की जाती है। चेहरे पर शहद भी लगाया जाता है। शहद, बेसन, मक्के का आटा और दही मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाया जाता है। दस-पन्द्रह मिनट बाद चेहरा धो लें। फर्क आप स्वयं जान जायेंगे। मौसम के अनुकूल साबुन का उपयोग करें। ठंड में माइश्चर युक्त साबुन त्वचा की सही देखभाल करता है। कोल्ड क्रीम लगाएं। कास्टिक सोडा युक्त साबुन त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। त्वचा की देखभाल में घरेलू नुस्खों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नींबू के छिलकों से त्वचा रगड़ें संतरे के सूखे छिलकों का चूर्ण, मसूर दाल का चूर्ण दूध में एक घंटा भिगो कर रखें। चेहरे पर लगाने से पूर्व चिरौंजी का चूर्ण मिला कर इस ‘फेस मास्क’ को सप्ताह में एक बार अवश्य लगाएं। ठंड में ठंडे पानी से दिन में चार-पांच बार मुंह धोएं। गर्मियों में सूती वस्त्र धारण कर त्वचा की रक्षा करें। ककड़ी, टमाटर के टुकड़ों से चेहरे को रगड़िए। बरफ के टुकड़े को चेहरे पर लगाएं, इससे चमक तो बढ़ेगी ही रक्त संचार भी अच्छा रहेगा। दही से सिर को धोएं। नहाने के पानी में कुछ बूंदें नींबू की डालिए, ताजगी महसूस करेंगे। एलोविरा भी काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। रसोई में ही बहुत सी सामग्री ऐसी है जिनके प्रयोग से त्वचा की चमक बढ़ायी जा सकती हैं और चेहरे की झुर्रियों से मुक्ति पा सकते हैं। पानी खूब पीजिए। तैलीय, मसालेदार पदार्थों से जितना परहेज रखेंगे उतनी ही त्वचा स्वस्थ रहेगी। नाइलोन, पोलिस्टर, सिंथेटिक फाइबर से बने वस्त्र कम ही पहनें तो बेहतर होगा। मुलतानी मिट्टी और चंदन के लेप से चेहरे की सफाई करें। त्वचा को तेज धूप से जितना बचायेंगे, उतना ही फायदा पायेंगे। प्रदूषण का सीधा असर त्वचा पर पड़ता है। सस्ती क्रीम, पाउडर भी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कास्टिक सोडा युक्त साबुन और कोल्डड्रिंक्स भी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। नशे से जुड़े तत्व फिर चाहे तम्बाकू हो, बीड़ी हो, सिगरेट हो, शराब हो, इनका अतिसेवन त्वचा पर सीधा बुरा असर करता है। श्वेत और श्याम वर्णीय दोनों पर सीधा असर देखा जा सकता है।


Have your say!