Send gifts to your near and dear ones

Home » Education Express » 31 March 2011 »

मेडिकल टेस्ट तीन अप्रैल को

अखिल भारतीय प्रारंभिक मेडिकल जांच परीक्षा (एआईपीटी) आगामी तीन अप्रैल को होगी। इसके लिए सीबीएसई द्वारा देशभर के 28 शहरों में कुल 356 केन्द्र बनाये गए हैं। परीक्षा के लिए झारखंड में कुल 11 सेंटर होंगे, जिनमें 8332 परीक्षार्थी शामिल होंगे। राज्य में इस बार की परीक्षा में छात्र-छात्राओं की संख्या दो हजार ज्यादा बढ़ गयी है। झारखंड में परीक्षा के संयोजक जवाहर विद्या मंदिर के प्राचार्य डी.आर. सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं और इस संबंध में सभी पर्यवेक्षकों की एक बैठक दो अप्रैल को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल, डीएवी हेहल, डीपीएस, डीएवी कपिलदेव, सरस्वती विद्या मंदिर धुर्वा, जवाहर विद्या मंदिर श्यामली, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-तीन, डीएवी नंदराज, केराली स्कूल, आर.बी. स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय एचईसी में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

jharkhandjobs.com calling all employers