
बौद्धिक संपदा का कुशलता पूर्वक उपयोग जरूरी : गवर्नर द्रौपदी मुर्मू
| | 23 Dec 2017 6:31 AM GMT
संवाददाता रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि प्राकृतिक एवं खनिज सम्पदा से...
संवाददाता
रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि प्राकृतिक एवं खनिज सम्पदा से समृद्ध हमारे राज्य में विकास की असीम संभावनायें हैं, लेकिन बौद्धिक संपदा के िाना हम इनका कुशलतापूर्वक समुचित उपयोग नहीं कर सकते। इस परिप्रेक्ष्य में शैक्षणिक संस्थान की भूमिका अहम हो जाती है। राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू आज रांची कॉलेज के दूसरे ग्रेजुएशन सेरेमनी समारोह को संाोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि ज्ञान, विज्ञान और अनुसंधान के इस युग में अपने विवेक, संबंद्धि एवं आईटी के विभिन्न अवयवों व आयामों के जरिये हम विकास की गति को और तीव्र कर सकते हैं और स्वयं के जीवन में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। राज्यपाल ने कहा कि रांची कॉलेज के बहुत पुराने और गौरवशाली में शिक्षण संस्थानों में प्रमुख है। यहां के शिक्षक के मार्गदर्शन में छात्रों ने अपनी प्रतिभा से शिक्षा, प्रशासनिक, राजनीति और विभिन्न प्रोफेशन में उपलधि हासिल की है। इसकी गौरवशाली परंपरा निरंतर अक्षुण रहे, उसका दायित्व आ आपके कंधों पर है।
उन्होंने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि वर्ष 2009 में रांची कॉलेज कोए ऑटोनोमस प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि यह उल्लेखनीय तथ्य है कि प्रतियोगिता के इस युग में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होना चाहिए। कक्षा में सीखे ज्ञान की सार्थकता, उसके सामाजिक प्रतिफलन में है। रांची के मोरहााादी स्थित दीक्षांत मंडप में आयोजित समारोह के मौके पर राज्यपाल ने टॉपरों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर 2249 डिग्रियां बांटी गयीं। वहीं 121 टॉपरों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया, इसमें बेस्ट ग्रेजुएट इन ऑटर्स, साइंस, कॉमर्स और प्रोफेशनल कोसर्स व बेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट इन ऑटर्स, सांइस, कॉमर्स, प्रोफेशनल कोर्स शामिल है। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य यूसी मेहता, कुलपति और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।