
लेजर प्रिंटर से गले व हृदय को खतरा
| | 8 April 2017 8:46 AM GMT
जहां कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है वहां लेजर प्रिंटर की पेज गति की क्षमता का उपयोग बढ़ गया है। जो...
जहां कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है वहां लेजर प्रिंटर की पेज गति की क्षमता का उपयोग बढ़ गया है। जो व्यक्ति लगातार ऐसे प्रिंटर के समीप प्रिटिंग के दौरान मौजूद रहता है, उसके लंग्स, लिवर, हार्ट, किडनी और गले पर उसका जबरदस्त दुष्प्रभाव पड़ता है। प्रिंटिंग के दौरान लेजर प्रिंटर के टोनर से निकलने वाले महीन कणों के कारण ऐसा होता है जो नए टोनर एवं रिफिल टोनर से अत्यधिक निकलते हैं। ऐसी जगहों पर पर्याप्त हवा की व्यवस्था होनी चाहिए। प्रिंटिंग के दौरान लगातार पास रहने से बचना चाहिए या मुंह, नाक पर कॉटन का रूमाल लगा लेना चाहिए।