
नाश्ते में बनायें मैंगो एवोकाडो साल्सा
| | 30 May 2017 6:30 AM GMT
आप सुबह के नाश्ते में कुछ हैवी खाने के बजाय मैंगो एवोकाडो साल्सा खा सकते हैं। ये खाने में बहुत ही...
आप सुबह के नाश्ते में कुछ हैवी खाने के बजाय मैंगो एवोकाडो साल्सा खा सकते हैं। ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और आसानी से बनकर तैयार हो जाता है। आइए आपको बताते हैं मैंगो एवोकाडो साल्सा बनाने की विधि....
सामग्री : आम- 2, टमाटर- 1, लाल शिमला मिर्च- 1, प्याज- आधा कप, एवोकाडो- 2, नींबू का रस- आधा चम्मच, नमक- 1 चम्मच।
विधि : सबसे पहले आम और एवोकाडो को अच्छी तरह से धोकर इसे मोटा-मोटा काट लें। इसके बाद इसमें शिमला मिर्च, टमाटर, नमक और प्याज काटकर मिक्स करें। आप चाहें तो इसमें ऊपर से काला नमक भी मिला सकती हैं। मैंगो एवोकाडो साल्सा सर्व करने के लिए बनकर तैयार है।