
करीना कपूर के करियर पर लगा ग्रहण
बॉलीवुड की चहेती करीना कपूर ने 2012 में अभिनेता सैफ अली खान के साथ शादी की। हालांकि उस वक्त इस बेमेल ...
बॉलीवुड की चहेती करीना कपूर ने 2012 में अभिनेता सैफ अली खान के साथ शादी की। हालांकि उस वक्त इस बेमेल जोड़ी को देखकर कइयों ने इनके दांपत्य जीवन की सफलता पर संदेह व्यक्त किया था लेकिन बड़ी बहन करिश्मा कपूर के पति के साथ अलगाव के बाद करीना कपूर सावधान थीं। दूसरी करीना जैसी खूबसूरत बीवी पाकर सैफ अली खान फूले नहीं समा रहे थे। इस वजह से दोनों की जिंदगी में अब तक सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है। करीना कपूर की फिटनेस उनके वजूद का हिस्सा है। इसके कारण ही उनके खूबसूरत व्यक्तित्व में लगातार निखार आता रहा है। फिटनेस के लिए करीना कपूर खुश रहना बेहद जरूरी मानती हैं, इसलिए वह कोशिश करती हैं कि विपरीत परिस्थितियों में भी खुश बनी रहें। वह हमेशा अपने लिए खुशी तलाशती रहती हैं। वह खुश हैं इसलिए सैफ भी खुश हैं। करियर के मोर्चे पर करीना के लिए कुछ भी ठीक नहीं है। मां बनने के बाद करीना कपूर अनचाहे रेस्ट पर हैं। उनके पास आज काम नहीं है। रोहित शेट्टी 'गोलमाल' सिरीज की पिछली दो फिल्मों 'गोलमाल रिटर्नस' और 'गोलमाल 3' में करीना कपूर के साथ काम करने के बाद अगली फिल्म में करीना के साथ काम नहीं कर रहे हैं लेकिन करीना कपूर ने फिर भी दरियादिली दिखाते हुए उन्हें एक स्पेशल सांग करने का वचन दिया है। करीना कपूर के साथ अब्बास मस्तान राजस्थान की राजकुमार रत्नावली पर पीरियड ड्रामा बनाना चाहते थे लेकिन अब खबर है कि रत्नावती की भूमिका के लिए सोनाक्षी सिन्हा को अप्रोच किया गया है। 'सदमा' का रीमेक भी अब करीना के साथ नहीं बनेगा। राजू हीरानी संजय दत्त की बायोपिक में उनकी बहन प्रिया दत्त के किरदार के लिए करीना को लेना चाहते थे लेकिन अब वह अब इस प्रोजेक्ट में भी नहीं हैं। आनंद एल राय ने शाहरूख स्टॉरर फिल्म के लिए करीना को फाइनल किया था लेकिन इसमें भी वह नहीं हैं।