
कातिल की गिरफ्तारी को लेकर मारवाड़ी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने किया सड़क जाम
| | 9 April 2018 7:34 AM GMT
रांची : पुंदाग ओपी क्षेत्र के जमा मस्जिद स्थित अपने घर से फॉर्म भरने की बात कह मारवाड़ी कॉलेज के लिए ...
रांची : पुंदाग ओपी क्षेत्र के जमा मस्जिद स्थित अपने घर से फॉर्म भरने की बात कह मारवाड़ी कॉलेज के लिए निकली छात्रा अफसाना परवीन का जला हुआ शव पुलिस ने रविवार को लोहरदग्गा जिला स्थित कैरो थाना क्षेत्र के देशवाली बगीचा के पास से बरामद किया है। मालूम हो कि छात्रा शुक्रवार को अपने घर से कॉलेज में फॉर्म भरने के लिए जाने की बात कहकर निकली थी जिसके बाद वह घर नही लौटी थी। शुक्रवार को जब शाम तक छात्रा अपने घर वापस नही लौटी तो उसके पिता अकबर अंसारी ने पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराया था। दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पिता ने पुलिस से त्वरीत कार्रवाई करते हुए छात्रा को बरामद करने का गुहार लगाया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
आज रांची के फिरायालाल चौक पर मारवाड़ी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने सड़क जाम की और हत्यारों को जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की.
आज रांची के फिरायालाल चौक पर मारवाड़ी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने सड़क जाम की और हत्यारों को जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की.
tags:Crime