
चारा घोटाले मामले में 37 दोषी करार, पांच बरी
| | 9 April 2018 7:47 AM GMT
रांची : अरबों रुपये के बहुचर्चित चारा घोटाले के दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामले में...
रांची : अरबों रुपये के बहुचर्चित चारा घोटाले के दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामले में सीबीआई की विषेश अदालत ने आज 37 आरोपियों को दोषी करार दिया, जबकि पांच अन्य को बरी कर दिया है।
साल 1994-95 के बीच दुमका कोषागार से जुड़े आरसी 45ए/96 के लगभग 34 करोड़ रुपये की अवैध करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़े इस मामले में 42 आरोपियों में से सीबीआई की विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह कीअदालत 37 आरोपियों को दोषी करार दिया। सजा के बिन्दुओं पर कल से सुनवाई शुरू होगी।
सीबीआई ने इस मामले में 72 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इस मामले में कोई भी राजनेता नहीं जुड़ा है। सभी आरोपी पशुपालन विभाग के पदाधिकारी और आपूर्तिकर्त्ता है। सुनवाई के दौरान अदालत में 60 आरोपियों के खिलाफ चार्ज फ्रेम किया गया था। ट्रायल के दौरान 14 अभियुक्तों का निधन हो चुका है तथा दो अभियुक्तों ने अपराध स्वीकार कर लिया था। एक आरोपी अब तक फरार है। एक आरोपी पर मामला उच्च न्यायालय से क्वैश हो गया था।