BREAKING NEWS

logo

देवघर साइबर थाना का एक्शन: कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 03 साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल-सिम बरामद.


रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 
अमित कुमार 

देवघर : साइबर ठगों के खिलाफ देवघर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। देवघर एसपी 'प्रवीण पुष्कर' के आदेश पर साइबर थाना और कुण्डा थाना की टीम ने 08 जून को छापेमारी कर 03 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी फर्जी कस्टमर केयर बनकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी Flipkart, Amazon के कस्टमर केयर, Airtel Payment Bank पदाधिकारी और Google Pay/PhonePe कस्टमर केयर के नाम पर आम लोगों को फोन कर ठगी कर रहे हैं। इसके अलावा पीएम किसान योजना और लोन दिलाने के नाम पर भी फर्जी मोबाइल नंबर से लोगों को झांसा दे रहे थे।

सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 03 आरोपी पकड़े गए। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन और सिम की जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की अपराध शैली:-फर्जी कस्टमर केयर Google Pay/PhonePe/PayTM/IRCTC का अधिकारी बनकर Cash Back का झांसा देते थे। PhonePe Gift Card बनवाकर Redeem कर पैसे उड़ा देते थे। 
Airtel Payment Bank का पदाधिकारी बनकर Airtel Thanks App के जरिए कार्ड बंद कर देते थे। फिर कार्ड चालू कराने के नाम पर लोगों से ओटीपी/पैसे ठग लेते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चिकू कुमार मंडल (18 वर्ष),पिता-पारस मंडल, साकिन-गौरीपुर, थाना-कुण्डा, छोटू कुमार महतो (19 वर्ष),पिता-मधु महतो, साकिन-पलाथर, थाना-कुण्डा, कुन्दन कुमार (21 वर्ष), पिता-सुरेश रवानी, साकिन-दुबरा, थाना-करौं, सभी जिला- देवघर के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके पास से 03 मोबाइल फोन, 03 सिम कार्ड, 02 प्रतिबंधित सिम बरामद किया है।

छापेमारी दल में पु.नि. संतोष कुमार मंडल, साइबर थाना, देवघर और कुण्डा थाना की पुलिस टीम शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास पहले नहीं था। देवघर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कस्टमर केयर के नाम पर आए कॉल से सतर्क रहें। कोई भी ओटीपी, सभीभी या पासवर्ड शेयर न करें। 

इसकी जानकारी देवघर पुलिस ने 09 जून को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।