पलामू : छह बार के विधायक रहे और पूर्व मंत्री रहे राजेंद्र सिंह के पुण्यतिथि पर हिंदू न्यास बोर्ड के सदस्य हृदानंद मिश्रा ने उन्हें नमन किया है और कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र बाबू केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि स्नेह, सरलता, सहजता और जनसेवा की जीवंत मिसाल थे।उनका व्यक्तित्व इतना आत्मीय था कि जो भी उनके संपर्क में आया, वह स्वयं को उनके परिवार का हिस्सा महसूस करता था। मेरे लिए वे बड़े भाई सदृश थे, जिनका स्नेह और अपनापन जीवनभर स्मरणीय रहेगा।समाज और जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा, संघर्षशीलता और मानवीय संवेदनाएं सदैव प्रेरणा देती रहेंगी। उनका जीवन हम सभी के लिए एक आदर्श था, और उनकी स्मृतियाँ हमेशा हृदय में सजीव रहेंगी।भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।
स्व. राजेंद्र बाबू केवल एक व्यक्ति नहीं जनसेवा के जीवंत मिसाल थे : हृदयानंद मिश्रा





