BREAKING NEWS

logo

धरती आबा बिरसा मुंडा को पलामू का नमन


मेदिनीनगर: झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी, जननायक और ‘धरती आबा’ बिरसा मुंडा की 127वीं शहादत दिवस पर मेदिनीनगर में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर डालटनगंज रेलवे स्टेशन रोड स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष, बलिदान और जनहित के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को नमन किया गया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से इप्टा, अखिल भारतीय किसान सभा, झारखंड जन संग्राम मोर्चा, झारखंड क्रांति मंच, भाकपा, भाकपा (माले), राजद, सामाजिक न्याय परिषद सहित विभिन्न जनसंगठनों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।
वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा, प्राकृतिक संसाधनों पर समुदाय के अधिकार तथा शोषण और अन्याय के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनका जीवन आज भी सामाजिक न्याय, स्वाभिमान, समानता और जनअधिकारों की लड़ाई लड़ने वालों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।
कार्यक्रम को केडी सिंह, जुगल पाल, शत्रुघ्न शत्रु, रवि पाल, धीरेंद्र चंद्रवंशी और लोचन बैठा ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन एकता के जिला सचिव रवि ने किया। प्रारंभ में सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपेंद्र कुमार मिश्रा, प्रेम भसीन, सुरेश सिंह, अजीत कुमार, संजीव कुमार ‘संजू’, भोला, शशि पांडे, शब्बीर अहमद, जंगाली महतो, राजू कुमार, विजय चौरसिया, नंदलाल मेहता, बहादुर चौरसिया, जगदीश सिंह, देवनाथ रजवार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।