BREAKING NEWS

logo

झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 के उद्घाटन हेतु मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को आमंत्रण


मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबूबकर सिद्दीक पी. ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राज्य में कृषि क्षेत्र के विकास तथा किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई।

इस अवसर पर विभागीय सचिव ने मुख्यमंत्री को आगामी 16 जून से 18 जून 2026 तक रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले "झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026" के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने हेतु औपचारिक आमंत्रण दिया।

यह कृषि व्यापार मेला राज्य के किसानों, कृषि उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न संस्थानों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। मेले में आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, कृषि यंत्रों, पशुपालन, बागवानी तथा कृषि आधारित उद्योगों से संबंधित प्रदर्शनी और जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

विभाग का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों और बाजार की संभावनाओं से जोड़ना तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार और निवेश को बढ़ावा देना है। मेले में राज्य एवं देश के विभिन्न हिस्सों से कृषि विशेषज्ञों, उद्यमियों और किसानों के शामिल होने की संभावना है।