BREAKING NEWS

logo

सिमडेगा के रसीले आम्रपाली आम का लंदन में भारी मांग।


झारखंड के सिमडेगा जिले में उत्पादित आम विश्व स्तर पर धूम मचा रहा है। विश्व स्तर पर सिमडेगा के आम्रपाली आम की मांग लगातार बढ़ रही है। सिमडेगा जिले से लंदन,यूएई, अमेरिका आदि विदेश में इसका निर्यात हो रहा है। झारखंड के सिमडेगा से 1.5 का   एम टी आम्रपाली आम की पहली खेप लंदन पहुंच चुकी है। अगले सप्ताह भी आम्रपाली आम का एक खेप लंदन निर्यात होगा।
  श्री पीयूष गोयल, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री भारत सरकार ने कहा झारखंड के सिमडेगा की महिला किसान उत्पादक समूह द्वारा उगाए गए आम्रपाली आम यूनाइटेड किंगडम पहुंचने वाला है। कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के निरंतर प्रयासों से किसानों को बेहतर मूल्य महिलाओं को नहीं पहचान और भारत के किसी निर्यात को नई गति मिल रही है।
 सिमडेगा की जिलाधिकारी उपायुक्त श्रीमति कंचन सिंह ने कहा कि जिले में कर 3100 एकड़ में आम की खेती हो रही है,350 एमटी आम उत्पादन की उम्मीद है। महिला किसानों को आम का अच्छा मूल्य प्राप्त हो इसके लिए  कई प्रकार के प्रयास हुआ, देश-विदेश से क्रेताओं को आकर्षित किया गया ताकि ग्रामीणों को आम का अच्छा मूल्य प्राप्त हो सके। उपायुक्त सिमडेगा श्रीमति कंचन सिंह ने बताया कि झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बिरसा हरित ग्राम योजना से जुड़ी महिला किसानों की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है हमारी कोशिश रही है कि महिला किसानों को केवल उत्पादन तक सीमित ना रखकर उन्हें बाजार और निर्यात से जोड़ा जाय।आम्रपाली आम का यूनाइटेड किंगडम पहुंचना इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है जिले के अन्य उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।