रांची, 15 नवंबर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि
भगवान बिरसा जयंती, राज्य स्थापना दिवस, जनजाति गौरव दिवस, भाई दूज, सोहराई
पर्व पर झारखंड में उपहारों की बौछार हुई। मरां
प्रधानमंत्री ने झारखंड के भाई-बहनों को त्योहारों का ब्याज सहित दिया उपहार : बाबूलाल मरांडीडी ने प्रधानमंत्री का आभार
जताते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी ने झारखंड की जनता को सभी पर्वों का एक
साथ ब्याज सहित उपहार दिया। प्रधानमंत्री का भगवान बिरसा के जन्मस्थान
उलिहातु आना झारखंड के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया।
उन्होंने
कहा कि जनजाति समाज के लिए पीएम जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान पीएम
जनमन में आदिवासियों के लिए सम्मान और उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान
दोनों समाहित है। साथ ही कहा कि 24 हजार करोड़ की यह परियोजना वंचित और
विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के समग्र विकास के लिए समर्पित है। धरती
आबा भगवान बिरसा मुंडा की धरती से परियोजना की शुरुआत राज्य के लिए गौरव
की बात है।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पांच
राज्यों के विधानसभा चुनावों में प्रदेश के प्रमुख नेताओं की व्यस्तता के
बीच अल्प सूचना पर रांची में 10 स्थानों पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत
कुशल रणनीति, योजना और कार्यकर्ताओं के समर्पण को दर्शाता है। ठंड के महीने
में पर्व-त्योहारों के बीच लाखों लोगों का 10 जिलों से खूंटी पहुंचाना यह
कुशल संगठनात्मक संरचना का ही परिणाम है।
Breaking News
- पीएम मोदी के नौ साल बेमिसाल पर विधायक खेमका ने की परिचर्चा
- लोकतंत्र एवं संविधान की मजबूती को आगे आए देश की नई पीढ़ी
- राजस्थान विस चुनाव: कांग्रेस जन घोषणा पत्र-II में चार लाख सरकारी नौकरी, जाति आधारित जनगणना कराने का वादा
- मणिपुर में हथियार और गोला बारूद बरामद, 113 लोगों को लिया हिरासत में
- प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को महापर्व छठ की शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री ने झारखंड के भाई-बहनों को त्योहारों का ब्याज सहित दिया उपहार : बाबूलाल मरांडी
