बोकारो, 20 नवंबर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना
सोरेन और बच्चों से साथ सोमवार को बोकारो पहुंच गये। मुख्यमंत्री के
बोकारो आगमन की सूचना को लेकर आनन-फानन में तमाम अधिकारी उनको रिसीव करने
के लिए एयरपोर्ट पहुंचे।
मुख्यमंत्री के आने की सूचना मिलने के बाद
बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी प्रियदर्शी आलोक, चास एसडीएम दिलीप प्रताप
सिंह शेखावत, ट्रैफिक डीएसपी पूनम मिंज, चास एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह समेत
अन्य आला अधिकारी फौरन एयरपोर्ट पहुंच गए। हेमंत सोरेन का निजी कार्यक्रम
होने के कारण जिले के अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से परहेज किया। उन्होंने
कैमरे के सामने किसी ने कुछ नहीं कहा, हां इतना जरूर बताया कि वो अपना इलाज
कराने के लिए बोकारो पहुंचे हैं।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री
कोऑपरेटिव कॉलोनी के रहने वाले डेंटिस्ट डॉ अभय कुमार सिन्हा के आवास गए।
मुख्यमंत्री पूर्व में अपने दांतों को डॉक्टर एके सिन्हा के पास दिखा चुके
हैं। इसलिए ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि दांतों की तकलीफ होने के कारण ही
पुनः मुख्यमंत्री डॉक्टर से दिखाने के लिए ही रांची से बोकारो आए हुए हैं।
इसलिए उनका ये दौरा अचानक हुआ है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।
बताया
जाता है कि दंत चिकित्सक अभय कुमार सिन्हा मुख्यमंत्री के काफी करीबी भी
हैं। जिले के अधिकारियों के अनुसार अगर मुख्यमंत्री को डेंटिस्ट के पास
अधिक समय लगेगा और अंधेरा होने लगेगा तो मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से रांची
वापस लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री सोरेन के आगमन को लेकर कोऑपरेटिव कॉलोनी में
डॉक्टर के आवास के आसपास सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई है।
Breaking News
- पीएम मोदी के नौ साल बेमिसाल पर विधायक खेमका ने की परिचर्चा
- लोकतंत्र एवं संविधान की मजबूती को आगे आए देश की नई पीढ़ी
- राजस्थान विस चुनाव: कांग्रेस जन घोषणा पत्र-II में चार लाख सरकारी नौकरी, जाति आधारित जनगणना कराने का वादा
- मणिपुर में हथियार और गोला बारूद बरामद, 113 लोगों को लिया हिरासत में
- प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को महापर्व छठ की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी संग निजी कार्यक्रम से पहुंचे बोकारो
