रांची, 20 नवम्बर आस्था के पावन महापर्व छठ के अवसर पर
रांची नगर निगम ने सोमवार को छठ व्रतियों के बीच फलदार पौधों का वितरण
किया। यह वितरण निगम और रिलेशनस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। नगर
आयुक्त अमित कुमार के आह्वान पर मोराबादी स्थित कुसुम बिहार रोड नंबर चार
में छठ घाट में छठ व्रतियों और उनके परिजनों के बीच फलदार पौधों का वितरण
किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रिलेशनस के निदेशक
आशुतोष द्विवेदी और बॉलीवुड अभिनेत्री अंतरा दुबे भी उपस्थित थीं। इस दौरान
छठ व्रतियों और उनके परिजनों ने पौधा लगाकर उसके संरक्षण का भी संकल्प
लिया।
Breaking News
- पीएम मोदी के नौ साल बेमिसाल पर विधायक खेमका ने की परिचर्चा
- लोकतंत्र एवं संविधान की मजबूती को आगे आए देश की नई पीढ़ी
- राजस्थान विस चुनाव: कांग्रेस जन घोषणा पत्र-II में चार लाख सरकारी नौकरी, जाति आधारित जनगणना कराने का वादा
- मणिपुर में हथियार और गोला बारूद बरामद, 113 लोगों को लिया हिरासत में
- प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को महापर्व छठ की शुभकामनाएं दीं
छठ व्रतियों के बीच फलदार पौधों का किया वितरण
