धमतरी,15 नवंबर गोवर्धन पूजन के दूसरे दिन 15 नवंबर को गांव में
मातर महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें अखाड़चियों ने हैरतअंगेज खेलों का
प्रदर्शन किया। धमतरी शहर से लगे ग्राम पंचायत भटगांव में आयोजित मातर
महोत्सव में विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ जिसमें ग्रामीणों की सहभागिता
देखते ही बनी।
भटगांव में डांग डोरी पूजा के बाद कुम्हड़ा
ढुलाई की रस्म निभाई गई। इसके बाद अखाड़ा का आयोजन हुआ, जिसमें महावीर
अखाड़ा व बजरंग अखाड़ा के अखाड़चियों ने हैरत अंगेज खेल का प्रदर्शन किया।
इसके बाद कुर्सी दौड़ का आयोजन हुआ जिसमें पुरुषों व महिलाओं ने उत्साह के
साथ भाग लिया। अंत में खेल में प्रथम, द्वितीय वा तृतीय स्थान प्राप्त करने
वाले ग्रामीणों को पुरस्कृत किया गया। इसके पूर्व कलश यात्रा बड़े पारा,
यादव पारा, गणेश पारा से होकर कार्यक्रम स्थल पहुंची।उपसरपंच दुर्गेश
देवांगन ने बताया कि प्रतिवर्ष गांव में गोवर्धन पूजन के दूसरे दिन मातर
खेल का आयोजन होता है, जिसमें अखाड़चियों द्वारा खेल का प्रदर्शन किया जाता
है। यहां 40 साल से आयोजन हो रहा है। गांव की सनातन परंपरा का निर्वहन
करते हुए डांग डोरी की पूजा अर्चना की जाती है। इसके अलावा कलश यात्रा
निकालकर पूजा होती है। ग्रामीणों के बीच आपसी प्रेम सद्भाव बनाए रखने के
लिए खेल का आयोजन होता है, जिसमें सभी की सहभागिता देखते ही बनती है।
कार्यक्रम
में सरपंच बोधन सिंह ध्रुव, मंशाराम साहू, हीरालाल साहू, मोहन साहू,
रामाधीन ध्रुव, केशव गंजीर, अवध साहू, मोहित देवांगन, पुनीत यादव, रामचंद्र
साहू, हुरहा राम, गणेश ध्रुव रोशन साहू, फागूराम साहू, महेश्वरी साहू,
दुर्गेश साहू, मनोज साहू सहित काफी संख्या में महिला-पुरूष व बच्चे मौजूद
थे। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र साहू, जयमल साहू ने किया। मालूम हो कि
धमतरी शहर से लेकर ग्राम पंचायत भटगांव के अलावा खपरी, कुर्रा सहित गांव
में गोवर्धन पूजन के दूसरे दिन मातर का आयोजन होता है, जिसमें ग्रामीण
क्षेत्रों में साल भर कुश्ती खेल का अभ्यास करने वाली टीम द्वारा हैरत
अंग्रेज खेलों का प्रदर्शन किया जाता है। खेल को देखने के लिए आसपास के
गांव के अलावा शहर से काफी संख्या में लोग गांव की ओर पहुंचते हैं। बुधवार
को ग्राम पंचायत भटगांव में आयोजित मातर महोत्सव को देखने काफी संख्या में
लोग पहुंचे।
Breaking News
- पीएम मोदी के नौ साल बेमिसाल पर विधायक खेमका ने की परिचर्चा
- लोकतंत्र एवं संविधान की मजबूती को आगे आए देश की नई पीढ़ी
- राजस्थान विस चुनाव: कांग्रेस जन घोषणा पत्र-II में चार लाख सरकारी नौकरी, जाति आधारित जनगणना कराने का वादा
- मणिपुर में हथियार और गोला बारूद बरामद, 113 लोगों को लिया हिरासत में
- प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को महापर्व छठ की शुभकामनाएं दीं
भटगांव में उत्साह से मनाया गया मातर महोत्सव
