post authorSuper Admin 11/19/2023 12:21:33 PM (38) (3483)

नेपाल के जाजरकोट में एक हफ्ते में ठंड से सात भूकंप पीडितों की मौत

Ranchi Express

काठमांडू, 19 नवंबर  नेपाल के भूकंप प्रभावित क्षेत्र जाजरकोट जिले में अब ठंड कहर बरपा रही है। मात्र तिरपाल के सहारे रह रहे लोगों का जीवन मुश्किल होता जा रहा है। एक हफ्ते में ठंड से सात लोगों की मौत हो गई है।



इस जिला के बारेकोट गांवपालिका के अध्यक्ष बीर बहादुर गिरी ने बताया कि 70 वर्षीय डुमे पुन का ठंड के कारण निधन हो गया। छेडागाड नगर पालिका के उप मेयर चन्द्र थापा ने बताया कि बीती रात ठंड से 56 वर्षीय मनसरी कामी की मौत हो गई। जुनीचांद गांव पालिका की 89 वर्षीय सुगिली भी मौत के मुंह में समा गईं। सुगिली दमे की मरीज थीं और ठंड के कारण निमोनिया होने से मौत हो गई है। उल्लेखनीय है कि बुधवार और गुरुवार को ठंड के कारण ही चार लोगों की मौत हो गई थी।



You might also like!

Leave a Comment