post authorPublisher 2/4/2023 3:29:24 PM (38) (3483)

जेईई मेंस रिजल्ट जारी होने में लगेगा कितना समय और कैसे पाएंगे चेक, यहां जानें

Ranchi Express

एजुकेशन डेस्क। JEE Mains 2023 Result: जेईई मेंस जनवरी सेशन में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स बड़ी बेसब्री से रिजल्ट डेट की राह देख रहे हैं। छात्र-छात्राएं जानना चाहते हैं कि जेईई मेंस पहले सेशन के नतीजे कब घोषित किए जाएंगे। छात्र-छात्राओं की जानकारी के लिए बता दें ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम के नतीजे जल्द जारी किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो JEE Main Exam 2023 परीक्षा के परिणाम अगले सप्ताह घोषित हो सकते हैं। हालांकि स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि यह डेट कंफर्म नहीं है। निश्चित तारीख की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करना चाहिए। फिलहाल जेईई मेंस पहले सेशन के लिए आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। आज यानी कि 04 फरवरी, 2023 को इस एग्जाम के लिए ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी। इसके बाद आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की रिलीज की जाएगी। अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

You might also like!

Leave a Comment