post authorSuper Admin 11/8/2023 8:35:19 PM (38) (3483)

इको फ्रेंडली दीपावली मनाने के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

Ranchi Express

आरएस पुरा, 8 नवंबर  इको फ्रेंडली दीपावली मनाने के मकसद से लोगों को जागरूक करने के मकसद से ग्रामीण विकास विभाग आरएस पुरा की तरफ से बुधवार को महात्मा गांधी पार्क में हस्ताक्षर अभियान चलाने के साथ-साथ बाल आश्रम आरएस पुरा तथा सुचेतगढ़ में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए।



इस अभियान के दौरान एसडीएम आरएस पुरा सीमा परिहार, एसीडी जम्मू प्रीति शर्मा, ब्लॉक अधिकारी राजेश पॉधा, बीडीसी अध्यक्ष आरएस पुरा तरसेम कुमार शर्मा तथा ब्लॉक अधिकारी मीरा साहब सरदार गुरजीत सिंह सहित ग्रामीण विकास विभाग के अन्य अधिकारी एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए लोग भी उपस्थित रहे।



इस मौके पर बाल आश्रम में रहने वाले बच्चों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाने के साथ-साथ इन बच्चों में खाने पीने का सामान भी वितरित किया गया। इस मौके पर एसीडी प्रीति शर्मा ने कहा कि पॉल्यूशन फ्री दीपावली मनाने के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से आज हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया है और उनसे सहयोग मांगा गया है। इसके अलावा बाल आश्रम में रहने वाले बच्चों को भी इको फ्रेंडली दीपावली मनाने के प्रति जागरूक किया गया है तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी गई हैं।



उन्होंने कहा कि दीपावली को लेकर हमें पूरी तरह से पर्यावरण को भी पूरी तरह से सुरक्षित रखने में अपना योगदान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पटाखे चलाते समय इस बात का भी हमें ध्यान रखना चाहिए कि हमारी वजह से किसी को नुकसान ना उठाना पड़े। उन्होंने कहा कि इको फ्रेंडली दीपावली मनाने के लिए हमें फूलों से रंगोली बनानी चाहिए। दीपों के साथ अपने आंगन को सजाना चाहिए। इसके अलावा हम दीपावली को यादगार बनाने के लिए एक दूसरे को पौधे भी गिफ्ट दे सकते हैं ताकि हमारी दीपावली यादगार बनी रहे।



इस अवसर पर एसडीएम आरएसपुरा ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह दीपावली को इको फ्रेंडली दीपावली के तौर पर मनाएं। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष तरसेम कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार रखे।

You might also like!

Leave a Comment