जमशेदपुर: टाटानगर
रेलवे स्टेशन मुख्य गेट के बाहर सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई.
कार में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने फौरन मामले की जानकारी
रेल पुलिस और बागबेड़ा थाना को दी. काफी मशक्कत से बुझाई गई आग जानकारी
मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दमकल विभाग को घटना को सूचना दी.
जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट
गई. आग बुझाने के कार्य में जेसीबी मशीन की भी मदद ली गई. काफी मशक्कत के
बाद आग पर काबू पाया गया. इस दौरान सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा. घटना में कोई हताहत नहीं
हालांकि अगलगी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि गम्हरिया निवासी श्रीनिवास नायक अपनी पत्नी के साथ बेटे को स्टेशन छोड़ने के लिए कार से पहुंचे थे. सड़क के किनारे कार लगाने के बाद तीनों स्टेशन के अंदर गए थे. बेटे को दुरंतो एक्सप्रेस में चढ़ाने के बाद जब स्टेशन से बाहर लौटे तो कार को धू-धू कर जलता देखा. कार में उस समय कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
पुलिस की प्रारंभिक जांच में कार में तकनीकी खराबी का मामला बताया जा रहा है. इस संबंध में बागबेड़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सड़क पर खड़ी कार में आग लग गई थी. काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया है. अगलगी के दौरान कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था. इस कारण कोई जनहानि नहीं हुई है.
जमशेदपुर में बीच सड़क पर खड़ी कार में अचानक लगी आग, लोगों के बीच मच गई अफरा-तफरी
