BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पति ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को मारी गोली


डेहरी आन सोन, । जिले में नटवार थाना क्षेत्र के सारांव गांव में पारिवारिक विवाद में आज एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मार का हत्या कर दी तथा खुद को भी गोली मार ली।

पुलिस के अनुसार मृतक महिला का नाम पूनम देवी है और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। जबकि उसे गोली मारने वाला उसका पति सुगंध कुमार की हालत नाजुक बनी है। उसे इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया है।

मृतक महिला के तीन बच्चे हैं। जिसमें दो पुत्र तथा एक पुत्री है। पूनम की उम्र लगभग 35 साल है। बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय मौके पर पहुंच गए हैं तथा पूनम के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।

पुलिस ने इस वारदात में प्रयुक्त दोनाली बंदूक, एक जिंदा कारतूस तथा तीन 12 बोर का खोखा वहां से बरामद किया है। उन्होंने बताया कि 12 साल पहले ही पूनम देवी की शादी सुगंध कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही पति सुगंध कुमार अपनी पत्नी पूनम देवी को उसके मायका संझौली प्रखंड के तेंदुआ जाने नहीं देता था।

दो दिन पहले ही पूनम देवी अपने मामा के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटी थी। जिसके बाद विवाद और बढ़ गया था। बुधवार की सुबह उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार लिया। इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।