क्या HIV पॉजिटिव नेगेटिव से शादी कर सकता है? आज के समय में मेडिकल साइंस स्पष्ट रूप से स्वीकार करती है कि HIV पॉजिटिव व्यक्ति HIV नेगेटिव पार्टनर से शादी कर सकता है,लोगों को यह बताना है कि समय पर टेस्ट, ART दवाएं और जागरूकता से HIV को कंट्रोल किया जा सकता है। कपल शादी के बाद सुरक्षित रूप से सेक्शुअल रिलेशन बना सकते हैं और हेल्दी
जीवन जी सकते हैं, लेकिन ऐसे मामलों में दोनों पार्टनर्स का जागरूक होना
बेहद जरूरी है, ताकि वह समय-समय पर चेकअप करवाते रहें और संभावित खतरे को
टाल सके। शादी ईमानदारी और विश्वास पर टिकी होती है, इसलिए HIV पॉजिटिव व्यक्ति को अपने होने वाले जीवनसाथी को पूरी सच्चाई बतानी चाहिए।शादी से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि आधुनिक समय में एचआईवी के साथ जीना
संभव है। आप ऐसी स्थिति में भी शादी कर सकते हैं, परिवार बढ़ा सकते हैं,
लेकिन यहां जरूरी सवाल यह है कि ये सब कैसे संभव है?'
HIV एक वायरस है, किसी व्यक्ति की पहचान नहीं। समाज को चाहिए कि HIV
पॉजिटिव लोगों के साथ भेदभाव नहीं, बल्कि सम्मान और सामान्य व्यवहार करें।
HIV पॉजिटिव और HIV नेगेटिव कपल्स की शादियां सफल होती हैं, बस जरूरत है
सही जानकारी।
एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति
से शादी करने के बाद आपको एचआईवी पॉजिटिव बच्चा ही होगा तो ऐसा नहीं है।
आप आईवीएफ के जरिए या प्राकृतिक रूप से एचआईवी नेगेटिव बच्चे को जन्म दे
सकती हैं।

