पीरियड्स के दिनों में हाइजीन का ख्याल रखना जरूरी होता है। आपके पीरियड्स
नियमित हैं या नहीं, पीरियड साइकिल कितने दिन की है, इन दिनों में आपको
कितना दर्द हो रहा है और फ्लो कैसा है, ये सारी चीजें, पीरियड हेल्थ के
बारे में बहुत कुछ कहती हैं। पीरियड साइकिल में उम्र, हार्मोनल बैलेंस और
कई हेल्थ कंडीशन्स के हिसाब से अलग-अलग बदलाव होते हैं। मौसम और स्ट्रेस का
भी इस पर असर होता है। मानसून में उमस और मौसमी नमी के कारण, पीरियड्स को
मैनेज करना थोड़ा ज्यादा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में इस दौरान,
मेंस्ट्रुअल हेल्थ का आपको खास ख्याल रखना चाहिए और इंफेक्शन्स से बचने के
लिए, कुछ गलतियों को अवॉइड करना चाहिए।