नई
दिल्ली, । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश
अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शु्क्रवार को बिहार में भाजपा की जीत पर खुशी
जाहिर करते हुए भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि
जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और स्थिरता को चुना है।
वीरेंद्र
सचदेवा ने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत का
निस्संदेह एक कारण है की बिहार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में राज्य
के विकास की आस दिखती है। वहीं मुख्यमंत्री नितिश कुमार, चिराग पासवान और
बिहार में राजग के अन्य दल इन सभी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चुनाव
प्रचार कर इस जीत को महाविजय बना दिया।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने
कहा कि बिहार ने राजग के चौतरफा विकास को चुना है, बिहार की महिलाओं ने
अपने परिवार के बेहतर भविष्य विकास को चुना है तो बिहार के शिक्षित एवं
मेहनतकश दोनों युवाओं ने 10वीं फेल विपक्ष को नकारा है।
विरेंद्र
सचदेवा ने कहा कि संगठात्मक रूप से पार्टी की ही नही राजग की बिसात को
सुदृढ कर एक नई दिशा देने में अमित शाह की नीति सफल रही है। चाणक्य के
प्रदेश बिहार में एक बार फिर अमित शाह राजनीति के संगठात्मक पहलू को
संभालने में चाणक्य साबित हुए हैं। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश
नड्डा का बिहार संगठन को स्फूर्ति देने का महाकौशल भी अद्भुत रहा है।
वीरेंद्र
सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार,
भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के
राजग नेतृत्व के साथ ही दिल्ली भाजपा के उन सभी सांसदों, विधायकों, नेताओं
एवं पूर्वांचल मोर्चा कार्यकर्ताओं को इस बिहार की महाविजय की बधाई देता
हूं जो बिहार चुनाव व्यवस्था में सहयोग देने गये थे।
बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और स्थिरता को चुना है : वीरेंद्र सचदेवा
