BREAKING NEWS

logo

सुशासन काे वाेट, महाठगबंधन काे बिहार की जनता ने नकारा : मंत्री ओपी चौधरी



रायपुर, । बिहार चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन की बढ़त पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए आज शुक्रवार को कहा कि यह सिर्फ एनडीए की बढ़त ही नहीं आंधी और सुनामी भी है। बिहार की जनता ने एनडीए को बंपर आशीर्वाद दिया है। एनडीए विकसित भारत की नींव डाल रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भी समझ रही है कि भाजपा और उनके सहयोगियों की सरकार बेहतर हैं। भाजपा और एनडीए को आशीर्वाद मिल रहा है। वहां की जनता ने सुशासन काे वाेट किया है।

कांग्रेस के वोट चोरी वाले अभियान को लेकर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस डूबती नांव है। महागठबंधन को जनता ने महाठगबंधन करार दिया है। उनकी पार्टी के लोग अपनी जान बचाने इधर उधर भाग रहे हैं। इन्हें देश की जनता सबक सिखा रही है। जनता के बीच यह लोग नकारात्मक एजेंडा लेकर जाते हैं, अनर्गल आरोप लगाते हैं, जिसका जवाब जनता दे रही हैं।