BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

अमरनाथ यात्रा: 6,365 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना



जम्मू,  । श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 6,365 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था बम बम भोले का जयघोष करते हुए आज जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू आधार शिविर से 6,365 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था कश्मीर स्थित श्री अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो गया। इनमें से 2,851 तीर्थयात्री पहलगाम और 3,514 बालटाल के लिए निकले हैं। ये तीर्थयात्री हल्के और भारी मोटर वाहनों सहित 211 वाहनों के काफिले में यात्रा कर रहे हैं।

2 जुलाई को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाने के बाद 38 दिनों की वार्षिक तीर्थयात्रा दोनों मार्गों से एक साथ शुरू हुई है। यात्रा 9 अगस्त को समाप्त होगी। अब तक 2.52 लाख से ज़्यादा तीर्थयात्री इस तीर्थस्थल पर दर्शन कर चुके हैं।