रायपुर; दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा का मानना है कि
विराट कोहली और रोहित शर्मा वाली भारतीय टीम से भिड़ना नया नहीं है, लेकिन
उनकी मौजूदगी मेहमान टीम को और मजबूत बनाती है। पहले वनडे में कोहली के
52वें वनडे शतक और रोहित के 57 रनों की बदौलत भारत ने 17 रन से जीत दर्ज कर
तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मैच बुधवार को
रायपुर में खेला जाएगा।
उन्होंने याद किया कि उन्होंने रोहित शर्मा को पहली बार 2007 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान खेलते हुए देखा था, जब वे खुद स्कूल में थे।
उन्होंने
कहा, “ये खिलाड़ी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय हैं।
इन्हें खेलते देखना और इनके खिलाफ खेलना कोई नई चुनौती नहीं है। ये
विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं।”
उन्होंने
कहा, “हम कभी इनके हाथों चोटिल भी हुए हैं और कई बार अच्छा प्रदर्शन भी
किया है। यह सब मिलकर सीरीज को और दिलचस्प बनाता है।”
दूसरे
टेस्ट के दौरान दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुक्री कॉनराड के ‘ग्रोवेल’
शब्द को लेकर हुए विवाद पर बावुमा ने कहा कि उन्हें कुछ भी स्पष्ट करने की
जरूरत नहीं है।
मार्को यानसन की जमकर तारीफ
बावुमा,
जिन्होंने अब तक कप्तान के रूप में दक्षिण अफ्रीका को 12 में से 11 टेस्ट
में जीत दिलाई है, ने कहा कि अधिक टेस्ट मैच होने चाहिए, खासकर शीर्ष टीमों
के खिलाफ।
हल्के फुल्के अंदाज में
उन्होंने जोड़ा, “हममें से कुछ खिलाड़ी अब उम्रदराज हो रहे हैं, इसलिए भारत
के खिलाफ अगली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए हमें ज्यादा इंतजार नहीं
करना चाहिए!”
भारतीय टीम में कोहली और रोहित की मौजूदगी नई नहीं, लेकिन टीम होगी मजबूत : बावुमा
बावुमा ने कहा, “इन दोनों खिलाड़ियों का
शामिल होना निश्चित तौर पर भारत को मजबूती देता है। ये दोनों बेहद अनुभवी
और कुशल खिलाड़ी हैं, जिनकी मौजूदगी से टीम को फायदा ही होता है। हम इस बात
से अच्छी तरह वाकिफ हैं।”
