post authorSuper Admin 11/9/2023 6:01:58 PM (38) (3483)

सोनीपत: 37वें राष्ट्रीय योगासन खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने 13 पदक जीते

Ranchi Express


सोनीपत, 9 नवंबर हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन एवं योगासन भारत के महासचिव डॉ जयदीप आर्य ने बताया कि 37 वें राष्ट्रीय खेलों में योगासन खेल का आयोजन जीएमसी एथेलिक स्टेडियम, बम्बोलिम गोवा में 5 नवम्बर से 9 नवम्बर 2023 में हरियाणा के 13 खिलाडिय़ों ने पदक जीते हैं।

चेयरमैन डॉ. आर्य ने बताया कि मैडल की श्रृंखला में हरियाणा के योगासन खिलाडिय़ों ने कुल 7 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक एवं 3 कांस्य पदक जीते। ट्रेडिशनल इवेंट में अभिषेक ने रजत पदक, आर्टिस्टिक सिंगल में अभिषेक ने कांस्य पदक, आर्टिस्टिक पेअर में कोमल एवं भतेरी ने रजत पदक, रिदमिक पेअर में देवी एवं भतेरी ने स्वर्ण पदक, रिदमिक पेअर में राहुल एवं ऋषभ ने कांस्य पदक, आर्टिस्टिक ग्रुप में रोहित, राहुल, ऋषभ, अर्जुन एवं अमित ने स्वर्ण पदक जीते हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में गुजरात में आयोजित हुए राष्ट्रीय खेलों में योगासन को प्रथम बार सम्मिलित किया गया था। इस वर्ष योगासन को राष्ट्रीय खेलों में 2 वर्ष हुए हैं। योगासन को ओलंपिक तक लेकर जाने का सपना है। डॉ. जयदीप आर्य ने बताया कि हरियाणा खेलों में नंबर 1 है और योगासन खेल में भी हरियाणा को नंबर 1 बनाना है, अंतर्राष्ट्रीय स्तर एवं एशियन खेलों में भी परचम लहराना है।


You might also like!

Leave a Comment