BREAKING NEWS

logo

कानपुर: अनियंत्रित ई रिक्शा पलटने से चार महिलाएं घायल




कानपुर,। साढ़ थाना क्षेत्र में बारी गांव के पास शुक्रवार को एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार महिलाएं घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं को उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।



सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर रंजीत कुमार ने बताया कि हादसे में घायल कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र के अकबरपुर बराई गांव निवासी सुमित्रा पत्नी विनोद, इसी गांव की वंदना मिश्रा पत्नी नीरज सिंह, करचुलीपुर गांव निवासी सावित्री पत्नी महिपाल, इसी थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी रेखा पत्नी स्वर्गीय शैलेन्द्र को पुलिस ने भीतरगंज सीएचसी में भर्ती कराया है।



एसीपी ने बताया कि उक्त सभी महिलाएं एक ई रिक्शा में सवार होकर भीतर गांव की तरफ जा रही थी। रास्ते में बारी गांव के पास स्थित नारायण सिंह डिग्री कॉलेज के सामने ई रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे सभी महिलाएं घायल हो गई।