BREAKING NEWS

logo

चुनाव में सपा कार्यकर्ताओं को प्रशासनिक अधिकारियों से लड़ना पड़ा : शिवपाल


लखनऊ,। समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि सपा कार्यकर्ताओं को प्रशासनिक अधिकारियों से लड़ना पड़ा है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रशासनिक चुनौती का कार्यकर्ताओं ने सामना किया।


अयोध्या में सपा की जीत से कार्यकर्ता बेहद खुश


शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अयोध्या में समाजवादी पार्टी की जीत से कार्यकर्ता बेहद खुश हैं। भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्त थे और आगे भी हम उन्हें वही मानते रहेंगे। फिर भी अयोध्या की जनता ने हमारा साथ दिया है, इसके लिए सभी अयोध्यावासी को मेरी बधाई है।


भाजपा के अहंकार को उत्तर प्रदेश ने दिखाया आईना


उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल ने चार सौ पार का नारा दिया था। इतना अहंकार था, ये अहंकार की हार है। जनता को भ्रमित करना और उनके वोट की मदद से सरकार बनाकर तानाशाही कर रहे थे,इस बार जनता ने उत्तर प्रदेश में उन्हें आईना दिखाया है।


यह अखिलेश यादव और कार्यकर्ताओं के मेहनत की जीत


अखिलेश यादव पर उन्होंने कहा कि यह जीत अखिलेश यादव और तमाम कार्यकर्ताओं के मेहनत की जीत है। हमारे कार्यकर्ता बूथ पर लड़े हैं। झूठ, तानाशाही के विरुद्ध खड़े रहे, उसी का यह परिणाम है। कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयी है। वहीं देश में भी सपा तीसरे नम्बर की पार्टी बन गयी है।