BREAKING NEWS

logo

सुपौल में शिवरात्रि पर 450 कलशों की भव्य यात्रा, 15 फरवरी को शिव-पार्वती प्राण प्रतिष्ठा


सुपौल, जिले में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर परिषद स्थित चक डुमरिया शिव मंदिर से 450 कलशों की भव्य यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं का जत्था कोसी नदी पहुंचा, जहां विधि-विधान से जल भरकर पुनः मंदिर लौटेगा। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्ति का माहौल बना रहा।

संस्था के अध्यक्ष नंदकिशोर ठाकुर ने बताया कि 15 फरवरी 2026 को शिव और पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में विशेष तैयारी की गई है।

कलश यात्रा में सचिव रामचंद्र यादव, कोषाध्यक्ष नागेश्वर महाराज, पूर्व जिला परिषद उम्मीदवार पवन कुमार, रामचंद्र कमात समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।