रायपुर से कोंटा जा रही यात्री बस बस्तर में पलटी, एक महिला की मौत , कई घायल
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बालेंगा के पास नेशनल हाईवे-30 पर आज सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे रायपुर से कोंटा जा रही रॉयल ट्रैवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर मौत हो गई है, जबकि 22 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।


























