BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

राम चरण के घर गूंजी किलकारियां, उपासना ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म



साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला के घर खुशियों की दोगुनी दस्तक आई है। 31 जनवरी, 2026 को इस जोड़े ने जुड़वा बच्चों एक बेटे और एक बेटी का स्वागत किया। इस बड़ी खबर की पुष्टि खुद राम चरण के पिता और साउथ के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर की, जिससे परिवार और प्रशंसकों में जश्न का माहौल बना हुआ है।


चिरंजीवी ने इस खुशी के पल को दैवीय आशीर्वाद बताते हुए लिखा, "अत्यधिक खुशी और आभार के साथ हमें यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि राम चरण-उपासना को जुड़वा बच्चों एक बेटे और एक बेटी, का आशीर्वाद मिला है। मां और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। दादा-दादी के रूप में इन नन्हें बच्चों का स्वागत करना हमारे लिए आनंद और दैवीय आशीर्वाद का क्षण है। हम सभी के प्रार्थनाओं, प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए तहे दिल से आभारी हैं। चिरंजीवी और सुरेखा।"


राम चरण और उपासना की पहले भी खुशी भरी खबर रही है। साल 2023 में उनके घर बेटी क्लिन कारा का जन्म हुआ था। अब 2026 में जुड़वा बच्चों के जन्म के साथ उनका परिवार और भी पूरा हुआ है। इससे पहले, उपासना और राम चरण ने पिछले साल दिवाली के मौके पर अपने प्रशंसकों को बताया था कि वे फिर माता-पिता बनने वाले हैं। राम-उपासना की प्रेम कहानी भी फिल्मी अंदाज़ की है, दोनों की मुलाकात करीब एक दशक पहले एक स्पोर्ट्स क्लब में हुई थी, जो दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। 


दोनों ने जून 2012 में हैदराबाद में एक भव्य समारोह में शादी की थी। खुशी के बीच राम चरण काम के मोर्चे पर भी व्यस्त हैं। वह अपनी अगली पैन इंडिया फिल्म 'पेड्डी' की शूटिंग में जुटे हैं, जिसमें वह पहली बार जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएंगे। उपासना, जो अपोलो हॉस्पिटल्स के चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती हैं, राम के लिए हमेशा उनकी ताकत और सबसे बड़े समर्थक के रूप में रही हैं।