BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

करीम सिटी कॉलेज में एनसीसी द्वारा Life Style: Eat Right and Live Better Life के विषय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।


जमशेदपुर 9 सितंबर 2026
2/37 झारखंड बटालियन NCC, करीम सिटी कॉलेज के तत्वाधान में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें एनसीसी के कैडेट्स तथा अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों से भरी हुई सभा को करीम सिटी कॉलेज के एनसीसी ऑफिस मेजर (डॉ) फखरुद्दीन अहमद ने संबोधित किया और Life Style: Eat Right and Live Better Life के विषय पर विस्तार पूर्वक बात की। उन्होंने बताया कि हर साल 1-7 सितंबर को हमारे देश में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन हम इस बिंदु पर विचार करते हैं कि वास्तव में हमारी थाली में क्या है, यह हमारे शरीर को कैसे प्रभावित करता है, और आज हम जो भोजन चुनते हैं वह हमारे भविष्य की गुणवत्ता को कैसे आकार देता है। पोषण भूख को संतुष्ट करने से कहीं अधिक है – यह हमारे शरीर को शक्ति प्रदान करता है, हमारी मानसिक सेहत का समर्थन करता है, और एक स्वस्थ ग्रह में योगदान देता है। हम जो भोजन करते हैं उसका प्रभाव हमारी ऊर्जा, मनोदशा, प्रतिरक्षा और समग्र स्वास्थ्य पर पड़ता है। अतः हमें चाहिए कि हम अपने भोजन में उन तत्वों को अवश्य शामिल करें जो स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है और उन चीजों से परहेज करें जो हानिकारक है।
आज का यह कार्यक्रम स्वास्थ्य और जीवन के दृष्टिकोण से काफी कामयाब और लाभदायक रहा।