BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

JPSC-JSSC गड़बड़ी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, पूर्व सांसद दीपक प्रकाश और SDPO में तीखी बहस


पलामू : JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितता एवं पेपर लीक के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पलामू में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उस समय स्थिति हंगामेदार हो गई, जब पूर्व सांसद दीपक प्रकाश और SDPO के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी विरोध जताते हुए जमकर हंगामा किया।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जांच सीबीआई से कराने तथा छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग उठाई। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार तनातनी की स्थिति बनी। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

भाजपा ने आरोप लगाया कि राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था सवालों के घेरे में है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पार्टी ने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।