जमशेदपुर, 1 सितंबर 2026। झारखंड सरकार द्वारा राज्य में पुलिस आधुनिकीकरण, प्रभावी पुलिसिंग एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड पुलिस को आधुनिक संसाधनों एवं आवश्यक वाहनों से सुसज्जित किया जा रहा है। इसी क्रम में द्वितीय चरण के तहत आज पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर स्थित पुलिस केंद्र, गोलमुरी के परेड ग्राउंड में 40 नए पेट्रोलिंग वाहनों का शुभारंभ किया गया। इन वाहनों के उपलब्ध होने से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी एवं सक्षम होगी।
कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर 40 पेट्रोलिंग वाहनों को विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी गश्ती एवं पुलिसिंग कार्य के लिए रवाना किया।
द्वितीय चरण में पूर्वी सिंहभूम पुलिस को मिले 40 नए पेट्रोलिंग वाहन





