मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का होगा विस्तार, सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयास को मिली सफलता
GAD की मंजूरी की प्रक्रिया शुरू, 7 सितंबर को खुलेगा टेंडर; यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित और सुगम आवागमन
मेदिनीनगर। पलामू संसदीय क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को लेकर सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयास को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज (FOB) के विस्तार की दिशा में रेलवे ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे स्टेशन पर यात्रियों को प्लेटफॉर्म के बीच आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।
सांसद ने 19 अगस्त 2026 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के विस्तार का अनुरोध किया था। सांसद के पत्र के आलोक में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने 25 अगस्त को पत्र भेजकर जानकारी दी कि FOB के विस्तार के लिए GAD (General Arrangement Drawing) को मंजूरी देने की प्रक्रिया चल रही है।
रेलवे के अनुसार यह कार्य अमृत भारत स्टेशन परियोजना के प्रथम चरण के तहत अतिरिक्त कार्य के रूप में प्रस्तावित है। इसके लिए 7 सितंबर 2026 को टेंडर खोला जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।
सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पलामू संसदीय क्षेत्र का महत्वपूर्ण स्टेशन है। फुट ओवर ब्रिज के विस्तार से यात्रियों को प्लेटफॉर्म के बीच सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार, आधुनिकीकरण और यात्रियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से मो�





