BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

कड़ी सुरक्षा के बीच टीम इंडिया और वेस्टइंडिज के क्रिकेटरों को लाया गया होटल रेडिसन ब्लू


कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची टीम इंडिया

विशेष संवाददाता
रांची : भारत और वेस्ट इंडिज के बीच होनेवाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर भारत और वेस्टइंडिज  की क्रिकेट टीम रांची पहुंची। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर टीम के सदस्यों, फिजियो, कोच और अन्य सदस्यों का वार्म वेलकम किया गया। दोनों टीम के स्टार खिलाड़ियों को देखने के लिए एयरपोर्ट परिसर और होटल रैडिसन ब्लू तक दर्शकों का जमावड़ा लगा रहा। भारतीय टीम के स्टार क्रिेकेटरों की एक झलक देखने के लिए क्रिकेट के फैंस बेताब दिखे। भारी सुरक्षा के बीच दोनों टीमों के खिलाड़ियों को होटल तक सुरक्षित लाया गया।
भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम के सभी सदस्य रांची पहुंचे। इसमें वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, नमनधीर, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा समेत अन्य रांची पहुंचे। वहीं वेस्टइंडिज के कप्तान शाई होप, शैमरन हेटमायर, रूदरफोर्ड, पुरन समेत अन्य की झलक पाने के लिए फैंस में काफी उत्साह देखा गया। 
एयरपोर्ट से लेकर होटल तक प्रशंसक अपने फेवरेट खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए इंतजार करते रहे। खिलाड़ियों के पहुंचते ही माहौल उत्साह से भर गया। होटल रेडिसन ब्लू के बाहर भी दर्शकों का जमावड़ा देखने को मिला। लोग अपने फेवरेट क्रिकेटरों की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते नजर आये। खिलाड़ियों के होटल पहुंचने की खबर के साथ ही प्रशंसकों की भीड़ बढ़ती गयी,  हर कोई अपने पसंदीदा खिलाड़ी को करीब से देखने और उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखा।
आठ अक्तूबर को दोनों टीमें जेएससीए स्टेडियम में वार्म अप करेंगी। नौ अक्तूबर को शाम छह बजे से दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। इसको लेकर जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। जेएससीए स्टेडियम की ओर जानेवाली सड़कों में ड्राप गेट भी लगाये गये हैं। बताते चलें कि पांच मैचों की श्रृंखला में भारत ने लखनऊ में खेले गये पहले मैच में वेस्ट इंडिज को आठ विकेट से हरा दिया है। भारतीय टीम श्रृंखला में दो-शून्य की बढ़त बनाने के लिए नौ को मैदान में उतरेगी।