BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

तेंगनौपाल नाका चेक पोस्ट पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त


तेंगनौपाल (मणिपुर),  णिपुर के तेंगनौपाल जिले के अंतर्गत तेंगनौपाल थाना क्षेत्र के नाका चेक पोस्ट पर सुरक्षा बलों ने एक चारपहिया वाहन को रोककर भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार देर शाम एमएन 01 एडब्ल्यू 8063 पंजीकरण संख्या वाली एक थार वाहन को नियमित जांच के दौरान रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 2.33 किलोग्राम डब्ल्यूवाई टैबलेट तथा 0.592 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद कर जब्त किया गया।

इसके अतिरिक्त वाहन से एक मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड तथा थार वाहन का आरसी भी बरामद किया गया है।

सुरक्षा बलों ने सभी बरामद सामान को जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।हालांकि, इस मामले में कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जांच में खलल पड़ने के चलते इसकी जानकारी पुलिस ने साझा नहीं किया है।