BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सुलतानपुर :पचास हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ मे घायल


उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना वल्दीराय क्षेत्रान्तर्गत पचास हजार के इनामी पुलिस मुठभेड़ घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बल्दीराय मे भर्ती कराया । आरोपित के कब्जे से 01 अदद 315 बोर अवैध तमंचा व 01 खोखा तथा 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने रविवार को बताया कि बीती रात थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक बदमाश अवैध शस्त्र के साथ पारा की तरफ जा रहा है। पुलिस द्वारा घेराबन्दी की गयी। उक्त बदमाश ने अपने आप को घिरता देख पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायर किया । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसकी पहचान आरोपित आदर्श सिंह पुत्र दशरथ सिंह उर्फ प्रदीप सिंह निवासी ग्राम डोभियारा थाना हलियापुर जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है। जो थाना हलियापुर से वांछित है। इस पर 50हजार का इनाम घोषित है। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद 315 बोर अवैध तमंचा व 01 खोखा तथा 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।

ज्ञातव्य हो कि 20 नवम्बर 2025 को जनपद अयोध्या की पुलिस इस आरोपित की गिरफ्तारी हेतु दबिश देने आयी थी। जहां पर आरोपित ने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर उनके सरकारी असलहा व मोबाइल छीन लिये थे। जिस सम्बन्ध में थाना हलियापुर में अभियोग पंजीकृत किया गया था।