ग्रेड 1 फैटी लिवर को गंभीर बनने से रोकना है तो इन 3 बातों पर दे ध्यान शरीर में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स जैसी कोलीन, विटामिन-ई, विटामिन-बी
कॉम्पलेक्स, हमारे लिवर के सही तरह से फंक्शन करने के लिए बहुत जरूरी है।
ज्यादातर लोग इस बात को नहीं जानते हैं कि अगर शरीर में इन चीजों की कमी
है, तो लिवर हेल्थ पर सीधा असर होता है और लिवर सही तरह से अपना काम नहीं
कर पाता है। ऐसे में अगर आपको ग्रेड 1 फैटी लिवर है, तो डाइट में इन न्यूट्रिएंट्स से
भरपूर चीजों को शामिल करें ताकि लिवर फंक्शन में सुधार हो। जब लिवर सही तरह
से काम नहीं करता है, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। ऐसे में
लिवर का सही तरह से काम करना बहुत जरूरी है। इंसुलिन रेजिस्टेंस भी आपकी लिवर हेल्थ पर असर डालता है और इसके कारण भी
फैटी लिवर के लक्षण बढ़ सकते हैं। आमतौर पर फैटी लिवर, इंसुलिन रेजिस्टेंस
की वजह से ही होता है, क्योंकि हमारा ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ रहता है और
इसकी वजह से लिवर में फैट जमा होने लगता है। दालचीनी और मेथी दाना समेत कई चीजें आपकी मदद कर सकती हैं। जैसे-जैसे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होगा,
फैटी लिवर के लक्षण कम हो सकते हैं। लिवर हेल्थ पर इंफ्लेमेशन का सबसे बुरा असर होता है। अगर आपके शरीर में
इंफ्लेमेशन अधिक है, तो न केवल लिवर खराब हो सकता है, बल्कि कई और बॉडी
फंक्शन्स पर भी इसका असर होता है। ईएसआर और एचएस-सीआरपी टेस्ट की मदद से
शरीर में इंफ्लेमेशन का पता चलता है। डाइट में एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स को
शामिल करें।
फैटी लिवर को गंभीर बनने से रोकना है तो इन 3 बातों को न करें नजरअंदाज
रांची: फैटी लिवर आजकल काफी आम हो गया है, लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि
आपको इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए या इसे नजरअंदाज कर देना सही रहेगा।
अक्सर जब रिपोर्ट में फैटी लिवर आता है, तो कई आस-पास के लोग ऐसा कहते नजर
आते हैं कि ये तो नॉर्मल है और आजकल सभी को होता है। कई बार ऐसा सुनकर हम
फैटी लिवर ग्रेड 1 पर ध्यान नहीं देते हैं।
अगर आप भी ऐसा कर रही हैं, तो
आपको समझने की जरूरत है कि अगर ग्रेड 1 फैटी लिवर पर ध्यान न दिया जाए तो
ये कब ग्रेड 2 या उससे भी सीरियस कंडीशन में बदल जाएगा,आपको पता भी नहीं
चलेगा और लिवर डैमेज की शुरुआत होने पर आपको डॉक्टरों के चक्कर लगाने पड़
सकते हैं। ऐसे में ग्रेड 1 फैटी लिवर को मैनेज करने के लिए, डाइट और
लाइफस्टाइल में बदलाव के अलावा और भी कुछ बातों पर खास ध्यान देना चाहिए।





