BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पखा में बोतल बम फटा, युवक के दोनों हाथ उड़े


रांची एक्सप्रेस संवाददाता

हंटरगंज (चतरा) ।वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के पखा गांव में मंगलवार की रात पटाखों का बारूद निकालकर बोतल बम बनाते समय हुए विस्फोट में एक युवक के दोनों हाथ की कलाई उड़ गई। घायल युवक को चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।घायल की पहचान पखा गांव निवासी दिलेश्वर गंझू के 30 वर्षीय पुत्र महेंद्र गंझू के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महेंद्र दीपावली में लाए गए छोटे पटाखों का बारूद निकालकर बोतल में भरकर बड़ा बम बना रहा था। इसी दौरान बारूद भरा बोतल अचानक फट गया।धमाका इतना तेज था कि उसके दोनों हाथ की कलाई के चीथड़े उड़ गए। वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उसे चतरा सदर अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।बताया जाता है कि महेंद्र हजारीबाग में बिना इलाज कराए ही भागकर घर चला आया। सूचना पर वशिष्ठनगर पुलिस ने उसे पकड़कर दोबारा चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।