BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

राजपुर में चोरों का आतंक, एक ही रात तीन घरों में चोरी; लाखों के जेवरात और 25 हजार नकद लेकर फरार


रांची एक्सप्रेस संवाददाता

इटखोरी। थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने ओमप्रकाश सिंह, नयन कुमार सिंह एवं लव कुमार सिंह के घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में पीड़ित ओमप्रकाश सिंह ने इटखोरी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।आवेदन के अनुसार, ओमप्रकाश सिंह के घर से चोर सोने की तीन चेन, तीन जोड़ी कान की बालियां, एक सोने का टीका, एक नथिया, बच्चों के दो सोने के लॉकेट, तीन सोने की अंगूठियां, चांदी की तीन पायल और बच्चों के छह मठिया ले गए। इसके अलावा घर में रखे 25 हजार रुपये नकद भी चोरी कर लिए गए।
वहीं, नयन कुमार सिंह एवं लव कुमार सिंह के घरों से भी चोरों ने जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। तीनों घरों में एक ही रात हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले का शीघ्र उद्भेदन करने, चोरी गए सामान की बरामदगी और क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है। अब देखना है कि पुलिस इस घटना में शामिल चोरों तक कब तक पहुंच पाती है।