BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सरिया नगरपंचायत क्षेत्र में 96.50 लाख से लगेगी 400 स्ट्रीट लाइट


रांची एक्सप्रेस संवाददाता,

सरिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड-11 श्री रामडीह में शनिवार को स्ट्रीट लाइट का शिलान्यास फीता काट कर वा शिलापट्ट का अनावरण कर किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरिया नगर अध्यक्ष शौभा देवी उपस्थित हुई। 
कार्यक्रम का उद्घाटन कर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री रामडीह सरिया नगर पंचायत क्षेत्र का एक मात्र ऐसा इलाका हैं जो सुविधाओं से वंचित हैं ओर शहर से दूर हैं इस गांव को नगर पंचायत से जोड़ तो दिया गया है परंतु विकास के कार्य नहीं हुआ है।
आज इसी गांव से क्षेत्र के विकास का शुभारंभ किया गया हैं ।
इन्होंने कहा कि 96.50 लाख की लागत से सरिया नगर पंचायत क्षेत्र में 400 सोलर लाइट वा स्ट्रीट लाइट लगेगी इससे नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों को लाइट मिलेगी जिससे आने जाने में कोई परेशानी नहीं होगी और अंधेरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटना से भी लोग सचेत होंगे।
इस मौके पर वार्ड पार्षद कल्पना कुमारी,गायत्री देवी,संगीता देवी,चंदन कुमार,उमेश साव,अरुण कुमार ,बिनोद ठाकुर,अजीत मंडल,मुन्ना प्रसाद,उमेश प्रसाद,बाबूलाल महतो,बालेश्वर महतो,नंदलाल महतो,ललिया देवी,मंजू देवी,दुलारचंद महतो, जिरवा देवी,भेखलाल महतो एवं विभाग जेई प्रदीप कुमार,अजीत टुडू,गोपाल प्रसाद के साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।