BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

कदमा मे श्रद्धेय अशोक सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष मना- दुर्गावाहिनी और बजरंगदल ने विजयदशमी पर किया शस्त्रपूजन और दुर्गा पूजा समितियों को सम्मानित किया गया,


21 अक्टूबर विजयदशमी की संध्या कदमा उलियान मोड चौक स्थित सुभाष चंद्र बोस नेताजी पार्क के समीप इस वर्ष भी प्रत्येक वर्ष की भांति कदमा के सभी दुर्गा पूजा समितियों को विसर्जन के दौरान विहिप कदमा प्रखंड  की ओर से सम्मानित किया गया , कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शस्त्रपूजन कर हुआ , विहिप के जिला सहमंत्री उत्तम कुमार ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि विहिप बजरंगदल कदमा नगर की समिति प्रत्येक वर्ष विजयदशमी की संध्या पर उलियान मोड चौक पर विहिप का मंच और सेवा शिविर लगाती  है, इस वर्ष यह कार्यक्रम  श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जन्मशताब्दी वर्ष पूरे होने पर उन्हे समर्पित किया गया है, कदमा मे सभी बडे दुर्गा पूजा समिति इसी मार्ग से सती घाट पर विसर्जन के लिए जाती है और यहां हजारों भक्तजन की भीड माॅ दुर्गा की प्रतिमा देखने के लिए इकट्ठा होती है, इसलिए यहां भक्त जनों के लिए सेवा और सुरक्षा की भावना से सेवा शिविर लगाकर मीठे पेयजल और प्रसाद की वयवस्था के साथ साथ महिलाओ और बच्चों के सुरक्षा का ध्यान भी बजरंगदल के कार्यकर्तागण रखते है, साथ ही पूजा सम्मितियों को विसर्जन मार्ग मे किसी तरह की परेशानी होने पर सहयोग भी कार्यकर्तागण करते है , उत्कल दुर्गा पूजा, ठक्कर बापा कलब पूजा, एलाइट दुर्गा पूजा, न्यू और ओल्ड दुर्गा पूजा कमिटियों के सभी पदाधिकारियों को विहिप की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया , कार्यक्रम को सफल बनाने मे विश्व हिन्दू परिषद कदमा प्रखण्ड से नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा , आकाश राज, शंभू प्रमाणिक, सूरज छत्री, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख प्रदीप सिंह, जीतेंद्र प्रमाणिक, सौमित्रों सरकार, दुर्गावाहिनी की लक्की कर्मकार, संध्या कर्मकार, साबरमल शर्मा, संजय पागे  समेत कदमा संकट मोचन हनुमान अखाड़ा के प्रकाश रजक, बंटी राॅय, सुनील कुमार,  रंजन कुमार का विशेष योगदान रहा ।

कृपया इसे प्रकाशित कर अनुग्रहित  करे

प्रदीप सिंह 
प्रचार प्रसार विभाग
विश्व हिन्दू परिषद