BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

अखिल विश्व गायत्री परिवार का प्याऊ शिविर


टाटानगर। विसर्जन जुलूस के अवसर पर नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल, अखिल विश्व गायत्री परिवार, टाटानगर द्वारा प्याऊ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत शुभारंभ श्री राजन गुप्ता जी एवं झारखंड प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के श्री संतोष राय जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच चना, शरबत, बताशा, बिस्किट एवं चॉकलेट वितरित कर सेवा कार्य किया गया। शिविर में श्रद्धालुओं की सेवा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम स्थल पर परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के साहित्य की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका उद्देश्य उनके प्रेरणादायी विचारों एवं साहित्य को जन-जन तक पहुँचाना था। वहीं, नशामुक्ति प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया तथा युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं संस्कारवान जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

इस सेवा शिविर को सफल बनाने में नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल, टाटानगर के समर्पित परिजनों एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

यह शिविर सेवा, संस्कार, सद्विचार एवं सामाजिक जागरूकता का प्रेरणादायी केंद्र बना और गायत्री परिवार के सेवा भाव को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।