रांची: टाटा–लावा पूजा स्पेशल ट्रेन (08181) गुरुवार को टाटानगर स्टेशन से पुनर्निर्धारित समय दोपहर 3:30 बजे रवाना हुई। ट्रेन के प्रस्थान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और वाणिज्यिक विभाग की टीमों ने आपसी समन्वय के साथ व्यवस्था संभाली। दोनों टीमों के संयुक्त प्रयास से यात्रियों की कतारों को व्यवस्थित रखा गया। साथ ही स्टेशन परिसर में यात्रियों की आवाजाही और भीड़ का प्रवाह सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। इस व्यवस्था से ट्रेन के प्रस्थान के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने में मदद मिली।
टाटा–लावा पूजा स्पेशल ट्रेन टाटानगर से पुनर्निर्धारित समय दोपहर 3:30 बजे रवाना


.jpg)


