BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीसी सख्त, हिट एंड रन के लंबित मामलों का एक माह में होगा निपटारा ।



रिपोर्ट:उदय किशोर सिंह,
जामताड़ा।
 समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने, यातायात नियमों के अनुपालन और लंबित मामलों की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने आई-आरएडी एवं ई-डार पोर्टल की लंबित प्रविष्टियां पूरी करने तथा हिट एंड रन के सभी लंबित मामलों का एक माह में निपटारा करने का निर्देश दिया। उन्होंने ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट व सीट बेल्ट जांच, नो हेलमेट नो पेट्रोल नियम तथा बिना निबंधन वाहनों के परिचालन पर कार्रवाई करने को कहा। स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, नाबालिगों के वाहन चलाने पर चालान, ऑटो व ई-रिक्शा के मार्ग निर्धारण, लिंक रोड पर स्पीड ब्रेकर, आवश्यक साइनेज लगाने, अवैध गति अवरोधक हटाने और शहरी क्षेत्रों में पार्किंग स्थल चिह्नित करने का निर्देश दिया गया। बस स्टैंड एवं सदर अस्पताल के पास अतिक्रमण हटाने और लाइन होटलों-ढाबों की जांच पर भी जोर दिया गया।
बैठक में बताया गया कि विभिन्न अभियानों में 2,15,600 रुपये की वसूली तथा 9,45,350 रुपये का ऑनलाइन चालान किया गया। पीएम राहत योजना के तहत पात्र सड़क दुर्घटना पीड़ितों को सात दिनों तक 1.50 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार मिलेगा। उपायुक्त ने दुर्घटना होने पर 112 पर सूचना देने की अपील की।
बैठक में उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक नीलम कुजूर, डीटीओ मुकेश कुमार, जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सलकर, अंचल अधिकारी, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, पथ प्रमंडल एवं एनएचएआई के कार्यपालक अभियंता तथा सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य उपस्थित थे।